फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पराली जलाने के आरोप में एक और किसान पर केस

Sat, 26 Oct 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खेत में पराली जलाने के आरोप में एक किसान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. आदित्य डबास ने थाना बिलासपुर पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सरकार ने खेतों में फसल अवशेष जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है। पराली जलाने वालों पर नजर रखने के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी ने उन्हें सूचना दी थी कि मुजाफत गांव के किसान गुरमीत की कृषि योग्य जमीन काट्टरवाली गांव में है। जहां धान फसल की कटाई के बाद गुरमीत ने फसल अवशेष में आग लगा दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी गई। जिले में पराली जलाने का नया केस सरस्वतीनगर खंड के गुंदियाना गांव में सामने आया है। इसी के साथ ही जिले में पराली जलाने के कुल 27 मामले हो चुके हैं। गुंदियाना गांव में केस मिलने के बाद कृषि विभाग ने एफआईआर के लिए एसपी को लिखा है। एक दो दिन में पुलिस केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें