फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन महीने पेंशन न मिलने पर बुजुर्गों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। तीन महीने से पेंशन न मिलने से बुजुर्गों में सरकार व प्रशासन के प्रति रोष है। इसके चलते बुजुर्गों ने रविवार को जिला समाज कल्याण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बुजुर्गों ने सरकार व प्रशासन से जल्द उनकी पेंशन जारी करने की मांग की। बुजुर्गों ने चेतावनी दी कि यदि समय पर उनकी पेंशन जारी नहीं की गई तो वह सड़क पर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। अराइयांवाला निवासी अंग्रेजी देवी, किरण, प्रकाश, दर्शनी, लक्ष्मण, शिमला, बाला देवी, गुरदेवी ने बताया कि क्षेत्र के बुजुर्गों को तीन महीने से पेंशन नहीं मिली है। जिससे बुजुर्गों में सरकार व प्रशासन के प्रति रोष है। बुजुर्गों ने कहा कि त्योहार शुरू हो गए हैं, ऐसे में सभी को पैसे की जरूरत है, परंतु तीन महीने से पेंशन न मिलने के कारण बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि गांव में पेंशन बांटने वाले आ रहे हैं। उनका कहना हैं कि बैंक की ओर से उनके खातों में पेंशन आती हैं, पर तीन महीने से पेंशन नहीं आई।
विज्ञापन




नहीं पता चल रहा कारण


क्षेत्र के जय भगवान अराइयां वाले ने बताया कि बुजुर्ग व अन्य पात्र रोजाना पेंशन के बारे में पूछताछ करने के लिए चक्कर काट रहे हैं। पेंशन कब तक आएगी, इस बारे किसी को जानकारी नहीं है। पेंशन से लोग अपनी जरूरत पूरा करते हैं। काफी लोगों की आय बहुत ही कम है, उनके लिए पेंशन ही सहारा है। तीन महीने से पेंशन नहीं आई है। इससे बुजुर्ग काफी परेशान और वे पेंशन के लिए बैंक व अन्य कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें