फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क चौड़ी होने के बाद भी लग रहा जाम, व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। बूड़िया चौक से बूड़िया चौकी तक सड़क चौड़ी होने के बाद भी बूड़िया गेट सड़क पर जाम के कारण व्यापारी व दुकानदार परेशान हैं। हालात यह है कि जाम के बीच आधा किलोमीटर का रास्ता तय करने में आधे से पौना घंटा तक लग रहा है। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी समस्या को लेकर रविवार को उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें बूड़िया गेट रोड के दुकानदारों व व्यापारियों ने समस्याओं को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन

बैठक जगाधरी बाजार के दुकानदार एवं मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में हुई। प्रदेश महासचिव संजीव गुप्ता व जिला सचिव कमल तनेजा ने पार्किंग, जाम, अतिक्रमण, गंदगी, जाम नालियों की समस्या का मुद्दा उठाया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की समस्या को लेकर नगर निगम कमिश्नर से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा। मित्तल ने कहा कि जगाधरी का बाजार ऐतिहासिक व पुराना है। यहां की अधिकांश गलियां तंग हैं।
बाजार की गलियां भी ऐसी ही हैं। जिसके चलते जाम की स्थिति रहती है। इससे दुकानदारों को परेशानी तो होती है, बल्कि बाजार आने वाले लोगों को भी भारी दिक्कत होती है। मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि यदि नगर निगम बाजार में व्यवस्था नहीं बनाएगा तो सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। मौके संजीव गुप्ता, नितिन सिंगला, कमल तनेजा, राजीव तनेजा, सुरेश अग्रवाल, विजय सेठी, सोनू व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


पार्किंग व फड़ी बाजार की व्यवस्था नहीं
मित्तल ने कहा कि नगर निगम जगाधरी में पार्किंग व फड़ी बाजार की व्यवस्था नहीं बना पाया है, वहीं यहां गंदगी की भी बड़ी समस्या है। सफाई कर्मचारी बाजार में नहीं आते हैं, जिस कारण चारों ओर गंदगी फैली है। नालियां जाम हैं और पानी सड़कों पर बहता है। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि बूड़िया चौक से बूड़िया चौकी तक सड़क चौड़ी होने के बावजूद जाम लगता है। इससे दुकानदारों व व्यापारियों के व्यापार पर असर पड़ रहा है। भीड़ व जाम लगने से ग्राहक का बाजार में आना कम हो गया है। बाजार में शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में बाजार आने वाले लोगों को दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों व महिलाओं को होती है। गैर लाइसेंस रेहडी-फड़ी वालों ने जरूरत से ज्यादा रास्ते पर कब्जा किया हुआ है, जबकि अतिक्रमण के नाम पर नगर निगम दुकानदारों पर कार्रवाई करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें