फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बलाचौर गांव में उल्टी-दस्त से बुजुर्ग की मौत, आठ लोग बीमार

Fri, 29 Aug 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बलाचौर गांव की गली में भरा गंदा पानी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजेटो गांव से सटे बलाचौर गांव में वीरवार को 62 साल के हंसराज की मौत हो गई। वह एक सप्ताह से उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित थे। वीरवार की सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। थोड़ी देर के बाद ही उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दोपहर के समय गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिजनों का कहना है कि डायरिया से ही उनकी मौत हुई है। कई दिनों से लोगों के घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी गंदे पानी की सप्लाई को ठीक नहीं किया गया। फिलहाल लोगों को पीने के लिए टैंकर से पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मृतक हंसराज ग्राम पंचायत बलाचौर के पंचायत सदस्य रवि के चाचा हैं। रवि ने बताया कि पंजेटो गांव की तरफ से आने वाला बरसात का पानी उनके घरों की तरफ भी भरा है। अभी भी गलियों में डेढ़ फीट तक पानी है। गंदा पानी पीने की पाइप लाइन में मिल रहा है। जिससे घरों में पीने का गंदा पानी आ रहा है।
एक माह से केवल टैंकर का ही पानी पी रहे हैं। चाचा हंसराज को छह-सात दिनों से उल्टी दस्त हो रहे थे, उनका उपचार स्थानीय डॉक्टर से चल रहा था। वीरवार सुबह हालत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें उपचार के लिए जगाधरी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताई। थोड़ी देर के बाद ही चाचा की मौत हो गई।
डायरिया से ही उनकी मौत हुई है। उनका कहना है कि गांव में सात से आठ लोग उल्टी-दस्त से बीमार हैं। उनका कहना है कि गांव में पानी की जो लाइन दबी हुई है वह सीमेंट वाली है जो 25 से 30 साल पुरानी है। काफी समय से इसे बदलने की मांग की जा रही है, क्योंकि गंदा पानी इसमें मिलकर घरों में आता है।
पाइप लाइन को बदला जाएगा : एसडीओ

जनस्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के एसडीओ संजीव रोहिला ने बताया कि बलाचौर गांव में आज ही सरपंच ने गांव की पाइप लाइन को बदलने की मांग की है। जिस पर उन्हें पाइप लाइन बदलने का आश्वासन दिया है। जल्द ही पाइप मंगवा कर लाइन को बदल दिया जाएगा। इससे पहले किसी ने भी गांव में गंदा पानी आने की शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

पंजेटो की महिला ट्रामा सेंटर में रेफर

यमुनानगर। पंजेटो गांव में अब हालात सामान्य होने लगे हैं। गांव की एक महिला जमेरो देवी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में वीरवार को भी गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की। लोगों को ओआरएस के पैकेट दिए गए। जनस्वास्थ्य विभाग छछरौली के एसडीओ गुरदीप सिंह का कहना है कि पंजेटो में लीकेज कोई नहीं मिली। पुराने कनेक्शनों की जांच की जा रही है। पुराने होने के कारण लोहे के कनेक्शन गल जाते हैं, जिनमें से गंदा पानी रिसने लगता है। पानी के सभी सैंपल भी पास आए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें