फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खनन कारोबारी से मांगी रंगदारी

Fri, 29 Aug 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना जठलाना क्षेत्र के गांव गुमथला राव निवासी खनन कारोबारी वीरभान वधवा को कार सवार बदमाशों को थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव देवधर समीप रास्ते में रोक लिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि मोबाइल फोन पर रंगदारी भी मांगी गई। शिकायत पर थाना प्रतापनगर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल रंगदारी की कॉल किसने की और इसमें कितनी राशि मांगी गई, इस पर शिकायतकर्ता व पुलिस कोई भी जानकारी नहीं दे रहे हैं। शिकायत में वीरभान वधवा की जेएसएम फूडस प्राइवेट मंडौली गागड, आरएम माइंस नारायणगढ़ व बालाजी जयरामपुर जगीर में खनन साइटें हैं। वर्ष-2020 में उनके भतीजे कांग्रेस नेता मनोज वधवा के मोबाइल पर काला राणा ने काल कर रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

इस संबंध में सेक्टर-17 थाना में केस दर्ज है। यह धमकी खनन कारोबार को लेकर दी गई थी। इस पर उन्हें सुरक्षा मुहैया मिली थी, मगर जनवरी-2024 में सुरक्षा वापस ले ली गई। इसके बाद भी मोबाइल पर कॉल कर उससे रंगदारी मांगी गई। वीरभान ने बताया कि 13 अगस्त को वह कार से बीकेडी रोड से प्रतापनगर जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान गांव देवधर समीप पहुंचे तो बिना नंबर प्लेट की कारों ने पीछा करना शुरू कर दिया। दो कारें उसकी कार के बराबर में खड़ी हो गई। एक कार ने उनका रास्ता रोक लिया। कार सवार आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी। प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया शिकायत के आधार मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें