फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हज पर गए बुजुर्ग हुसैन की अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हज पर यमुनानगर के चांदपुर गांव निवासी ताहिर हुसैन की यात्रा के दौरान अचानक मौत हो गई। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है। ताहिर अपनी पत्नी और भतीजे के साथ यात्रा पर गए थे। परिजनों ने उनके शव को वहीं पर ही सुपुर्दे खाक कर दिया। उधर, परिवार के लोगों ने कहा कि नबी के शहर में उनकी मौत हुई है और उन्हें जन्नत नसीब होगी।
विज्ञापन

यमुनानगर के चांदपुर निवासी 62 वर्षीय ताहिर हुसैन आठ दिसंबर को अपनी पत्नी और भतीजे के साथ हज यात्रा पर गए थे। उन्हें 27 दिसंबर को हज यात्रा पूरी करनी थी। लेकिन, 24 को ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने हार्टअटैक होने से मौत होने की बात कही।
ताहिर हुसैन की मौत की खबर से परिवार का माहौल गमगीन है। परिजनों का कहना है कि शव को भारत में लाने में काफी समय लग जाता। जिस कारण परिजनों ने उनके शव को सऊदी अरब में ही सुपुर्दे खाक करने का निर्णय लिया। ताहिर हुसैन अपने पीछे पत्नी और 7 बच्चे भी छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें