फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर के इंडोर हॉल में सुधार की कवायद शुरू

Fri, 06 Nov 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर के मल्टीपर्पज हॉल का टूटा लकड़ी का फर्श। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तेजली खेल परिसर के खस्ताहाल मल्टीपर्पज हॉल की जल्द सूरत बदलने की उम्मीद जगी है। काफी समय से बदहाल इंडोर स्टेडियम की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए खेल विभाग ने प्रस्ताव निदेशालय को भेजा है। निदेशालय से मंजूरी मिलने के बाद हॉल में निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इससे यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को काफी राहत मिलेगी।
खेल विभाग ने वर्ष 2017 में तेजली खेल परिसर में इंडोर खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण करवाया था। इसमें कुश्ती सहित कई खेलों की प्रतियोगिताएं और खिलाड़ियों का अभ्यास करवाया जाता है। परंतु उचित देखरेख और मरम्मत के अभाव में कुछ ही वर्ष में हॉल की हालत खराब हो गई। अब स्थिति यह है कि खिलाड़ियों के लिए यहां सुरक्षित तरीके से अभ्यास करना भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

हॉल में कुश्ती अभ्यास के लिए बनाया लकड़ी का फर्श कई जगह से टूट चुका है। लकड़ी की फट्टियां उखड़कर बाहर निकल रही हैं। कई जगह लोहे की कीलें भी बाहर आ गई हैं। ऐसे में अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। बारिश का पानी अंदर आने से लकड़ी का फर्श और ज्यादा खराब हो गया है।
दीवारों पर सीलन के कारण प्लास्टर उखड़ चुका है और कई जगह ईंटें दिखाई देने लगी हैं। लकड़ी के सामान में भी दीमक लगने की समस्या है। अब विभाग की योजना में लकड़ी का फर्श दोबारा तैयार करवाना शामिल है। जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि मल्टीपर्पज हॉल दुरुस्त करवाने के लिए मरम्मत और नवीनीकरण का प्रपोजल निदेशालय भेजा है।
विज्ञापन

प्रस्ताव में लकड़ी का फर्श सहित हॉल की अन्य समस्याएं दूर करवाने की योजना है। निदेशालय से प्रपोजल मंजूर होने के बाद निर्माण करवाया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतर और सुरक्षित अभ्यास की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें