फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: तीन गांवों में रिटायर्ड बिजलीकर्मियों के घर पर ईडी की रेड, मौके पर पुलिस बल मौजूद

Wed, 22 Nov 2023 02:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में रिटायर्ड बिजलीकर्मियों के घरों पर ईडी ने छापेमारी की। रेड के दौरान परिवार के सभी सदस्यों के फोन बंद करा दिए और किसी को भी बाहर जाने नहीं दिया गया। रेड के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
यमुनानगर में ईडी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के खंड प्रतापनगर के प्रतापनगर, बहादुरपुर व सपोलिया गांव में रिटायर्ड बिजलीकर्मियों के घरों पर ईडी ने छापेमारी की। टीम ने तीनों जगहों पर सुबह ही डेरा डाल दिया। बताया जा रहा है कि पेंशन फर्जीवाड़ा से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों कर्मचारी साल 2018 में बिजली निगम से रिटायर हुए थे। ऐसे में टीमें तीनों जगहों पर कर्मचारियों से पूछताछ व दस्तावेजों की जांच करने के लिए पहुंची है।

विज्ञापन

 
जैसे ही ईडी ने रिटायर्ड कर्मियों के घर पर रेड की उस दौरान परिवार के सभी लोग सोये हुए थे। टीम ने घर के अंदर एंट्री करते ही मेन गेट को बंद कर दिया और परिवार सदस्यों के फोन बंद करा दिए और किसी को भी बाहर जाने तक नहीं दिया गया। इसके अलावा कोई जांच में दखलअंदाजी न कर सके इसके लिए मुख्य गेट पर दो से तीन सिक्योरिटी कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया। जैसे ही ईडी की रेड के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें