फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ईडी की कार्रवाई जारी, प्रॉपर्टी से संबंधित लेनदेन की छानबीन

Sun, 15 Feb 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी के संदीप गोयल के घर के बाहर खड़ी ईडी की गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के छछरौली रोड स्थित बूड़िया चुंगी के पास कृष्णा मेटल के संचालक संदीप गोयल के आवास और मॉडल कॉलोनी निवासी उनके पुराने पार्टनर दीपक सौंधी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। लगातार चल रही इस जांच के कारण दोनों स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कायम है और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
ईडी की टीम बीते दो दिनों से वित्तीय लेनदेन, निवेश और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी हुई है। तीसरे दिन भी टीम ने दोनों ठिकानों पर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल जारी रखी। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कागजात खंगाले जा रहे हैं और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जांच एजेंसी के कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि संदीप गोयल और दीपक सौंधी करीब दो वर्ष पहले तक साझेदारी में कारोबार कर रहे थे। दोनों ने हिमाचल प्रदेश के कालाआंब में मिलकर धातु की फैक्टरी स्थापित की थी। साझेदारी के दौरान जमीन की खरीद-फरोख्त भी हुई थी। बाद में फैक्टरी दीपक सौंधी के पास रह गई और दोनों के कारोबारी रास्ते अलग हो गए। अब ईडी की टीम दोनों के बीच हुए वित्तीय लेनदेन और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार प्रॉपर्टी से संबंधित मोटे लेनदेन को लेकर जांच की जा रही है। इसी कड़ी में टीम पुराने दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय कागजात खंगाल रही है। संदीप गोयल की जगाधरी हाईवे पर कृष्णा मेटल के नाम से फैक्टरी संचालित है। शहर की यह पुरानी फर्म तांबा और मेटल शीट के कारोबार से जुड़ी हुई है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में उनके नाम से कई संपत्तियां होने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर दीपक सौंधी भी लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और कालाआंब स्थित फैक्टरी व अन्य निवेश को लेकर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। तीसरे दिन भी दोनों स्थानों के बाहर सन्नाटा छाया रहा। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के कारण आसपास के लोगों की आवाजाही सीमित रही और स्थानीय स्तर पर कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल ईडी की टीम दोनों स्थानों पर दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें