फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से झपटी बालियां

Sun, 24 Nov 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में बाइकर्स गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। जिससे स्नेचिंग की घटनाएं लगातार हो रही हैं। एक्टिवा सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपट ली। बाजार से लौट रही महिला को पता पूछने के बहाने बीच रास्ते में रोककर वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात थाना फर्कपुर क्षेत्र के प्रह्लादपुरी काॅलोनी में हुई। बताया जा रहा है कि काॅलोनी निवासी मंजीत कौर शुक्रवार देर शाम को बाजार में सब्जी लेने के लिए गई थी। वापस लौटते समय जैसे ही वह घर के पास पहुंची तो गली में एक्टिवा सवार एक युवक ने उन्हें रोक लिया। युवक ने विनोद के घर का रास्ता पूछा। इसी बीच एक और युवक पैदल चलता हुआ वहां पर पहुंच गया। मंजीत ने कहा कि यहां कोई विनोद नहीं है। इसी बीच बातों में लगाकर दोनों युवकों ने उसके कानों से सोने की बालियां झपट ली और वहां से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
लूट की सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

एसएचओ फर्कपुर जनकराज ने बताया कि एक्टिवा सवार दो युवकों ने महिला से स्नेचिंग की है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें