फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर ने सात भैंसों को कुचला, तीन की मौत

Fri, 19 Jun 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हादसे के बाद विलाप करती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। ताहरपुर कलां गांव में वीरवार सुबह एक अज्ञात डंपर चालक ने सड़क पर भैंसों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई और चार घायल हो गईं। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। हादसे से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।


ताहरपुर कलां निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह पशु गांव के बाहर चरने निकले थे। इसी दौरान कुछ भैंसें सड़क की ओर चली गईं। तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई और चार घायल हो गईं।
विज्ञापन

हादसे से पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से होकर गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले महीने गांव में प्रशासन के रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान भी यह मुद्दा अधिकारियों के समक्ष उठाया गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिकायत दी थी कि गांव से गुजरने वाले कई ओवरलोड वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं होती और दुर्घटना के बाद चालक आसानी से भाग जाते हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हादसे के बाद विलाप करती महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें