छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाते तेजली गांव के युवा। संवाद
यमुनानगर। तेजली गांव के युवाओं ने राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने जलजीरे की छबील लगाकर राहगीरों और श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत पहुंचाई। युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लास्टिक के बजाय स्टील के गिलासों का इस्तेमाल किया। युवाओं ने बताया कि वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर छबीलों के दौरान प्लास्टिक के गिलासों का प्रयोग किया जाता है, जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। राहगीरों ने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इस दौरान मनीष कश्यप, विक्रम कश्यप, सूरज पाल, कृष्ण कश्यप, हेमराज, मुकुल, प्रतीक, अंशु, मिंकू सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद