फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तड़के बूंदाबांदी, हवाओं से बढ़ी ठंड, गेहूं को फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों से आसमान में छाए बादल वीरवार तड़के चार बजे मात्र 15 मिनट के लिए बरसे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे ठंड बढ़ गई। जिले में दिनभर धूप नहीं निकली। दोपहर बाद तो आसमान एक बार फिर काले बादलों से घिर आया और बादल गरजने लगे। कुछ देर ठंडी हवाएं भी चली। हालांकि बारिश नहीं हुई। ठंड बढ़ने के बाद लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। कोहरा छाने की भी संभावना जताई जा रही है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


किसान पवन कुमार, फूल चंद, सतबीर सिंह व कृष्ण पाल का कहना है कि बूंदाबांदी के बाद क्षेत्र में ठंड बढ़ी है जोकि गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। इन दिनों ठंड होनी जरूरी है। अगेती व पछेती दोनों किस्म की गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। किसान एवं कृषि कल्याण विभाग के उपनिदेशक आत्मा राम गोदारा का कहना है कि मौसम गेहूं व अन्य फसलों के लिए उपयुक्त है।

सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि बच्चों को ठंड लगने से बचाकर रखें। अच्छी तरह से गर्म कपड़े पहनाएं। पीने को गुनगुना पानी दें। यदि खांसी जुकाम हो तो अपनी मर्जी से दवाई न दें। किसी भी बीमारी के लक्षण यदि दिखाई दें तो विशेषज्ञ से परामर्श करें। सुबह सैर के लिए गर्म कपड़े पहन कर निकलें। अधिक कोहरा हो तो परहेज करें। घर पर ही हल्का व्यायाम किया जा सकता है। अदरक व तुलसी युक्त चाय का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें