फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी ने गर्मी से दी राहत, उमस ने सताया

Fri, 03 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए छाता लेकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में वीरवार सुबह से ही तेज गर्मी पड़ रही थी। दोपहर को बादल उमड़ने से हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी। बूंदाबांदी कुछ मिनट के लिए हुई। वहीं दिनभर बादल छाए रहे। इससे उमस बढ़ने पर लोग परेशान रहे।
जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान बुधवार के बजाय एक डिग्री ज्यादा रहा। बावजूद इसके तेज धूप का सामना लोगों को नहीं करना पड़ा। दोपहर को जब बादल उमड़ कर आए तो उमस बढ़ गई। उधर, बूंदाबांदी होते ही अनाज मंडियों में धान लेकर आए किसानों की चिंता बढ़ गई। बारिश से धान के भीगने का डर सता रहा था। गनीमत यह रही कि बारिश तेज नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला था। अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी थोड़ी कम थी। दोपहर के समय मौसम ने अचानक करवट ली और बादल उमड़ आए। देखते ही देखते हल्की बूंदाबांदी होने लगी। पांच मिनट तक हुई इस बूंदाबांदी से मौसम में थोड़ी ठंडक तो आई, लेकिन इसके बाद फिर से उमस बढ़ गई। सोमवार से तापमान में गिरावट आने की पूरी संभावना है। अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक कम हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की कमी आ सकती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार का कहना है कि तीन, छह, सात व आठ अक्तूबर को मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे के अलावा तेज हवा भी चल सकती है। किसान तब तक खेतों में धान की कटाई न करें और न ही मंडियों में लेकर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें