फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल में डेढ़ घंटे पेयजल आपूर्ति बंद, मरीज, तीमारदार परेशान

Tue, 28 May 2024 06:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नौतपा शुरू होने के बाद अस्पतालों में मरीजाें की संख्या बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने से एलएनजेपी अस्पताल में त्वचा पर उभार, मांसपेशियों में ऐंठन, सिरदर्द, चक्कर आना, मतली व बुखार के लक्षण वाले मरीज बढ़ गए हैं। घमौरियां, गर्मी से थकावट और हीट स्ट्रोक के अलावा गले में संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं, क्योंकि लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। वहीं सोमवार को अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक पेयजल आपूर्ति बाधित रही। जिससे मरीज और तीमारदारोें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी के लिए मरीजों के साथ अस्पताल स्टाफ भी भटकता दिखा। आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने पेयजल सप्लाई को शुरू करने कवायद शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नौपता के कारण एलएनजेपी में सामान्य ओपीडी में मरीजों की संख्या 20-30 फीसदी तक बढ़ चुकी है। सामान्य दिनों में एलएनजेपी में करीब 750 ओपीडी होती थी। अब ओपीडी एक हजार ज्यादा के पार होने लगी है। अस्पताल में जांच के साथ दवा के लिए भी लंबी कतारें लग रही है। इसके अलावा अवसाद के मरीज भी सामने आ रहे हैं। सोमवार को अस्पताल में अवसाद के ही 100 ज्यादा मरीज दवा लेने के लिए कतार में खड़े थे। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि मौसम विभाग हीट वेव और गर्मी बढ़ने के संकेत दे रहा है। इस संबंध में अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि अस्पताल की पेयजल सप्लाई अचानक बाधित हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद उसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए थे। कुछ देर बाद अस्पताल के प्लंबरों ने उसे दुरुस्त कर दिया था। सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चे व बुजुर्ग अपना ख्याल रखें। जरूरी काम होने पर ही धूप में बाहर निकलें। ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। यात्रा करते समय अपने पास पानी की बोतल रखें।
मरीजों के लिए बनाया अलग से कक्ष
हीटवेव से ग्रस्त मरीजों के लिए एलएनजेपी अस्पताल में हीटवेव कक्ष बनाया गया है। इसमें मरीजों के 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। सीएचसी व पीएचसी स्तर पर भी बेड उपलब्ध है। साथ ही कक्ष में कूलर व एसी की व्यवस्था भी कर रखी है। विभाग के पास दवाएं भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुखबीर सिंह, सीएमओ, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें