फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नालियाें की सफाई नहीं, गंदा पानी सड़क पर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। छोटा बस स्टैंड पर रामदासिया मोहल्ले में नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। मजूबरन लोग एक माह से इसी गंदे पानी में से आने जाने के लिए मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मी कभी-कभार आते हैं और खानापूर्ति कर चले जाते हैं। दो दिन बाद फिर से से नालियों का पानी सड़क पर बहने लगता है। इसलिए आसपास के लोग खुद ही नाली की सफाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

छोटा बस स्टैंड पर राजा टैंट हाउस की दुकान से चौराही मार्ग पर बाईपास रोड है। यह सड़क डेढ़ दशक पहले बनी थी। इसलिए इसकी हालत काफी खराब हो चुकी है। इसमें लगी टाइलें निकल चुकी हैं। थोड़ी बहुत सड़क चलने लायक थी वह सीवरेज लाइन डालते समय टूट गई। अब सड़क से आना जाना मुश्किल हो गया है। अब इस टूटी सड़क पर पर एक माह से नाली का गंदा पानी बह रहा है। इसी सड़क के साथ रामदासिया मोहल्ला, आंबेडकर नगर बसा हुआ है। व्यासपुर से चौराही आने जाने के लिए भी लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। जहां पानी सड़क पर बह रहा है उसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र नंबर-3 है। गंदे पानी की दुर्गंध का असर कहीं न कहीं आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों पर भी पड़ रहा है।
काला, लखविंद्र, सुखदेव, गुरमीत, जरनैल, अवतार, गुरपाल का कहना है कि सड़क पर बह रहे पानी से आने जाने में काफी परेशानी होती है। स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी इसी पानी से निकल रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि नाली की सफाई करके लोगों को राहत पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत व्यासपुर की सरपंच कीर्ति रानी का कहना है कि मामला जानकारी में है। इसका निरीक्षण भी किया गया है। जहां से पानी सड़क पर आ रहा है वहां पर खाली प्लॉट की गंदगी नाली में आ रही है और दुकानों का कूड़ा भी गिर रहा है। सोमवार को इसका समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें