फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रणपाल सिंह रणबीर सिंह हुड्डा विश्वविद्यालय जींद के वीसी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। डीएवी कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ. रणपाल सिंह को जींद के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति राज्य सरकार की अनुशंसा पर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलपति बंडारु दत्तात्रेय द्वारा तीन साल के लिए की गई है।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.आरके कुर्रा ने बताया कि 2003 में डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल हुए डॉ. रणपाल सिंह ने नियुक्त होते ही कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट करना डॉ. रणपाल सिंह के प्रयासों से ही इस कॉलेज को केयू का सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण कॉलेज घोषित किए जाने के अलावा नैक द्वारा बी प्लस का दर्जा दिया गया। उनके नेतृत्व में कॉलेज द्वारा पांच बार जोनल युवा समारोहों के अलावा एक बार इंटर जोनल युवा समारोह की बखूबी मेजबानी की गई। केयू की स्पोर्ट्स तथा कल्चर काउंसिल के अध्यक्ष रह चुके डॉ. रणपाल सिंह के नेतृत्व में कॉलेज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में न केवल विश्वविद्यालय बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की। जिप के निवर्तमान उपाध्यक्ष अनिल संधू, जजपा मंडल अध्यक्ष संजीव संधू, भाजपा नेता नवीन भसीन व मंगत राम सैनी ने कहा कि प्रख्यात शिक्षाविद डॉ.रणपाल सिंह के अनुभवों से शिक्षा क्षेत्र को बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें