फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को एड्स पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई

विज्ञापन
पोस्टर दिखाते विद्यार्थियों के साथ मौजूद कॉलेज स्टॉफ। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में यूथ रेडक्रॉस क्लब ने एड्स जागरूकता अभियान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। अभियान के तहत कॉलेज में विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। विद्यार्थियों को शनिवार को एड्स विषय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।
क्लब संयोजक डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि एड्स और टीबी जैसी जानलेवा बीमारियों से सचेत रहने की जरूरत है, जिसके लिए इनकी जानकारी होना बेहद जरूरी है। नागरिक अस्पताल के दीपचंद और संदीप ने विद्यार्थियों को एड्स और टीबी के बारे में प्रचलित भ्रांतियों और सच्चाइयों से परिचित करवाया। इसके साथ विद्यार्थियों को एड्स से संबंधित नेशनल टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 और नाको एड्स एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी। जिनकी मदद से वे एड्स से जुड़ी सभी शंकाओं का समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत रेड रिबन मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान पोस्टर बनाओ और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई। सहायक प्रो. अंकुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। उन्होंने बनाए गए पोस्टर व लिखे नारों का अवलोकन किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में तिशा ने प्रथम, गर्वित ने द्वितीय और सिमरन बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, तिशा द्वितीय और मानसी तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ. राहुल खन्ना ने विजेता विद्यार्थियों के साथ अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें