फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में दो घंटे हड़ताल पर रहे चिकित्सक

Fri, 28 Nov 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकार की ओर से एसएमओ की सीधी भर्ती शुरू करने के विरोध में वीरवार को जिले के 100 डॉक्टरों ने पेन डाउन कर दो घंटे सुबह नौ से 11 बजे तक हड़ताल रखी। ऐसे में चिकित्सक अपने केबिन में नहीं बैठे।
इन दो घंटों के दौरान हाथों में ओपीडी की पर्ची लेकर मरीज चिकित्सकों के कमरे में ताकझांक करते दिखाई दिए। हालांकि हड़ताल के बाद चिकित्सकों ने ओपीडी को सुचारू रूप से देखा पर तब तक काफी संख्या में मरीज लौट चुके थे। कई मरीज जानकारी न होने से हड़ताल खत्म होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कई मरीज तो हड़ताल का पता लगने पर पर्ची कटने के बाद वापस चले गए। उधर, कैंप निवासी रमेश ने बताया कि डेढ़ घंटे से डॉक्टर से चेकअप के लिए बाहर बैठे हैं। वह अपनी दवाई लेने के लिए अस्पताल में आए थे। किसी कर्मचारी ने नहीं बताया कि आज डॉक्टर दो घंटे की हड़ताल पर हैं। इसी तरह, प्रतापनगर के अशोक कुमार ने बताया कि हड़ताल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अस्पताल में कोई सुनने वाला नहीं था। लोग अपना काम छोड़ कर यहां दवाई लेने आए और यहां डॉक्टर ही नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें