फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डॉक्टर ने युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Tue, 14 May 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की पुराना हमीदा कॉलोनी में डॉक्टर ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बाद में शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में शहर की कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि एक साल पहले उसके पेट में पथरी हो गई थी। जिस कारण उसके पेट में दर्द रहता था। वह दवाई लेने के लिए पुराना हमीदा स्थित डॉक्टर हुसैन चौधरी के पास गई। इस दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बात करने लगा।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे बहुत पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता था। वह आरोपी की बातों में आ गई। एक दिन डॉक्टर ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उसने जब आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। करीब एक साल तक आरोपी उससे दुष्कर्म करता रहा। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर हुसैन चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें