फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बैडमिंटन में कार्तिक, दिवित और कबीर विजेता

Tue, 14 May 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जगाधरी क्लब व जिमखाना क्लब में आयोजित एडवांटेज ओपन स्टेट टेनिस व बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन हो गया। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।
टेनिस अंडर-आठ में शिवांश सिंगल ने सचित चावला को 6-2 से हराया। विवान गुप्ता ने विहान राखा को 6-2 से हराया। अंडर-12 में रूहान हाबरिया ने आरव कश्यप को 8-2 से हराया। अंडर-14 में अर्शी कश्यप ने अन्या टंडन को 8-1 से हराया। अंडर-16 में हरमन सिंह ने आशी कश्यप को 8-1 से हराया। बैडमिंटन में अंडर-11 में लड़कों से कार्तिक सैनी विजेता व देवेश राज चौहान उपविजेता रहे। अंडर-13 में एकल लड़कों से दिवित कालरा विजेता व इशांत आंसल उपविजेता रहे।
अंडर-15 एकल में लड़कों से कबीर विजेता, शिवम विग उपविजेता रहे। टूर्नामेंट में कुल 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। टेनिस में लड़कों व लड़कियों दोनों के लिए अंडर-आठ से लेकर अंडर-16 तक की श्रेणियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। बैडमिंटन में अंडर-11 से अंडर-17 तक की श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले हुए। इसके अतिरिक्त अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 श्रेणियों में लड़कों की युगल स्पर्धाएं हुईं। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नकद पुरस्कार, टी-शर्ट, शॉर्ट्स, मोजे, रिस्टबैंड, प्रमाणपत्र व ट्राफियां दी गईं। जगाधरी क्लब में पायल टंडन, आशुतोष टंडन, भुवन चंद्र, कमल तोमर, राजीव शर्मा, श्रुति शर्मा, वृंदा, सुमित सिंघल और नरेंद्र हंबीरिया जैसी हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर जगाधरी क्लब के अध्यक्ष व्यास गोयल, सचिव मोहिंदर बजाज, खेल सचिव संदीप गुप्ता व संयुक्त सचिव अनुज गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें