फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिव्यांग बच्चों ने बारिश का लिया आनंद

Wed, 03 Jul 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उत्थान संस्थान की कोशिश इकाई में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद आए बच्चों ने मानसून की पहली बारिश का आनंद लिया। सुंदर चित्रकारी कर मानसून दिवस मनाया।
उत्थान संस्थान की निदेशिका डॉ. अंजू बाजपेयी ने कहा कि कई बार बारिश के दिन लोग बाहर घूमना तो कई बार घर में रहना पसंद करते हैं। यह चिंतन व आत्मनिरीक्षण के लिए भी बढ़िया समय है। बच्चों के लिए बारिश में सबसे पसंदीदा काम बारिश के पानी में कागज की नाव चलाना है। बारिश की बूंदों की आवाज बहुत सुखदायक और शांत हो सकती है। इससे यह ध्यान या योग के लिए आदर्श समय बन जाता है।
विज्ञापन

अगर इस दिन बाहर घूमने की बात की जाए तो आप बारिश में भीग कर और अच्छा महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा इस दिन पौधरोपण कर सकते हैं। डॉ. पीके बाजपेयी ने कहा कि बारिश का दिन अपने साथ कई चुनौतियां भी लेकर आता है। भारी बारिश से बाढ़ आ सकती है और दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। ऐसे समय में जरूरी है कि सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

मानसून सभी मौसमों में सबसे अच्छा माना जाता है। बारिश के दिन का इंतजार सभी को होता है। यह मौसम सुहावना होता है। इस मौके पर संस्थान से रविंद्र मिश्रा, स्वाति, सुमित सोनी, हनी तोमर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से इंटर्नशिप के लिए आए युवराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें