फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईजी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Wed, 03 Jul 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शिबास कविराज मंगलवार को डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूक का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से नशे के दुष्प्रभाव बताए और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
यह स्कूल डीएवी संस्था व पुलिस विभाग की ओर से संचालित है। निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक ने विद्यार्थियों को दी जाने वाली शिक्षण सहित अन्य सभी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने स्कूल स्टाफ से औपचारिक बातचीत की। उन्होंने सभी को विद्यालय की उन्नति में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आई ने विद्यार्थियों से बातचीत की और उनके विषयों व रुचि के बारे पूछा। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों व पुलिस द्वारा इसके विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के बारे में बताया। साथ ही शिक्षण, खेल व तकनीकी सुविधाओं का ब्योरा लिया। प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने महानिरीक्षक का स्वागत किया और विद्यालय की उन्नति व तरक्की के लिए पुलिस के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें