फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम कार्यों की रैंकिंग में छठे स्थान पर जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सक्षम कार्यक्रम के तहत सोमवार को डीसी पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सक्षम जिला स्कोर कार्ड, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021, विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मेघा पीटीएम एजेंडा बिंदु शामिल रहे। इस दौरान डीसी ने बताया कि पिछली समीक्षा में जिले की रैंकिंग आठ थी, जो अब छठे स्थान पर पहुंच गई है।
उन्होंने बताया इस महीने की रैंकिंग में जिले ने 88 अंक प्राप्त किए हैं, जो पिछली बार से 23 अंक अधिक हैं। डीसी इसे और अधिक सुधारने के लिए निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि जिले के 150 विद्यालयों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 के तहत 12 नवंबर को परीक्षा करवाई जाएगी। सर्वेक्षण में कक्षा तीन, पांच, आठ और दस के विद्यार्थी भाग लेंगे। डीसी ने अब जिले को पहले पांच स्थान में शामिल करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों, अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों को निर्देश कि वे 12 नवंबर को होने वाले सर्वेक्षण के लिए पूरी तरह से तत्पर होकर कार्य करें। इसके लिए सभी विद्यालय मुखिया, अध्यापक और विद्यार्थी लगन से कार्य करके जिले को प्रथम स्थान में लाना सुनिश्चित करें। डीसी ने पिछले माह हुए विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा का रिव्यू किया और इसमें निर्धारित मापदंड पर खरे नहीं उतरे, उनके खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने मूल्यांकन में सुधार करने के आदेश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने डीसी को बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में 23 अक्तूबर को मेगा पीटीएम करवाई गई थी, जिसमें अभिभावकों तथा विद्यार्थियों से प्रतिक्रिया ली गई थी, जिसमें 72251 अभिभावकों ने प्रतिक्रिया दी और विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर संतोष जताया। डीसी ने दोबारा मेगा पीटीएम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा राम दिया गागट, आदर्श सांगवान, जिला परियोजना संयोजक सुमन बहमनी, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान, खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र राणा, रादौर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, छछरौली खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश कुमारी, सरस्वतीनगर खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता त्यागी, साढौरा खंड शिक्षा अधिकारी अख्तर अली, बिलासपुर कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी राम पाल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें