फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक माह बाद खुले जिला न्यायालय, मुकदमों की सुनवाई फिर शुरू

Thu, 02 Jul 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी की एक माह की छुट्टियों के बाद बुधवार को जगाधरी स्थित जिला न्यायालय और व्यासपुर न्यायालय परिसर में फिर से चहल-पहल लौट आई। 30 जून तक न्यायालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण नियमित न्यायिक कार्य स्थगित थे। अवकाश समाप्त होने के बाद बुधवार से अदालतों में नियमित रूप से मुकदमों की सुनवाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

हालांकि पहले ही दिन सुबह हुई बारिश का असर न्यायालय परिसर में दिखाई दिया। सामान्य दिनों की तुलना में वादकारियों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। इसके बावजूद अदालतों में विभिन्न मामलों की सुनवाई के लिए पक्षकार और अधिवक्ता निर्धारित समय पर पहुंचे और न्यायिक कार्य सुचारु रूप से शुरू हुआ। एक माह के अवकाश के दौरान केवल अत्यंत आवश्यक और अवकाशकालीन मामलों की ही सुनवाई की जा रही थी। अब नियमित अदालतें खुलने के साथ ही लंबित मामलों की सुनवाई फिर से गति पकड़ेगी। इससे न्याय की प्रतीक्षा कर रहे वादकारियों को भी राहत मिली है। जिला न्यायालय परिसर में सुबह से ही अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों की मौजूदगी से सामान्य गतिविधियां फिर शुरू होती दिखाई दीं। विभिन्न अदालतों में पहले से निर्धारित मामलों की सुनवाई हुई और नए मामलों से संबंधित प्रक्रियाएं भी पूरी की गईं। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट विक्रांत चौहान का कहना है कि नियमित न्यायिक कार्य शुरू होने से लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें