फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों में विवाद, दो भाइयों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के आगे रैंप बनाने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। बुजुर्ग महिला ने दो भाइयों पर उसे जातिसूचक शब्द बोलने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकात में दुर्गा गार्डन निवासी ज्ञानो देवी ने बताया कि उनके मकान के सामने ही रविंद्र व धनी रहते हैं। दोनों ने मकान के सामने रैंप बना लिया। सिसे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जब उसने रैंप का विरोध जताया तो उन्होंने उसे जातिसूचक शब्द बोले और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे गालियां दी। वहीं कालोनी से निकालने की भी धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अन्य घटना में शहर की प्रेम नगर कालोनी में मिट्टी उठाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर निवासी निर्मला देवी ने बताया कि उनका दामाद बादल पड़ोस में ही रहता है। मिट्टी उठाने को लेकर उनकी बेटी चंदा का पड़ोसी सतपाल के साथ विवाद हो गया। बीच बचाव में जब उसका दामाद आया तो आरोपी पड़ोसी सतपाल ने उसपर डंडों व अन्य हथियारों से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी सतपाल पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें