फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंगारंग कार्यक्रम से दिव्यांग बच्चों ने किया नव वर्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर उत्थान संस्थान की कोशिश इकाई के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर नए साल का आगाज किया। महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉक्टर पीके बाजपेयी ने सभी को नव वर्ष कि शुभकामनाएं देते हुए कहा की नया साल यह केवल एक नई शुरुआत ही नहीं बल्कि यह हमें निरंतर आगे बढ़ने, कुछ न कुछ सीखने की सीख भी देता है।
विज्ञापन

बीते वर्ष में हमने जो भी किया, सीखा, सफल हुए या असफल उससे सीख लेकर, एक नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता ह। एक तारीख लगते ही नववर्ष लगा जाता है यानी सभी के लिए नए-नए अवसर लेकर आता है, इस दिन हमें ईश्वर का शुक्रिया अदा करके नई शुरुआत करनी चाहिए।
उत्थान संस्थान की निदेशक डॉक्टर अंजू बाजपेयी ने कहा कि हमें पुराने साल के समाप्त होने पर दुखी नहीं बल्कि नए साल का स्वागत बड़े उत्साह और खुशी के साथ करना चाहिए। जीवन में बीते हुए समय को लेकर हमें दुखी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

जो बीत गया उसके बारे में सोचने की अपेक्षा आने वाले अवसरों का स्वागत करना चाहिए। प्रिंसिपल रविंद्र मिश्रा ने कहा कि हम सभी को नववर्ष पर पुराने दुख और बुरे अनुभवों को भूला कर सभी के अच्छे स्वास्थ्य, अच्छा भाग्य और सुख की कामना करनी चाहिए। संस्थान से स्वाति ठाकुर, सुमित सोनी, हनी तोमर, राजेश और दीपा ने भी सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें