फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शावर से फंदा लगाकर जेबीटी की पत्नी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भिवानी के गांव बड़सी निवासी जेबीटी प्रवीण कुमार की पत्नी मुकेश देवी (30) ने बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका यहां अपने टीचर पति के साथ बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव चौराही में किराए के मकान में रहती थी। रविवार रात को वह नहाने के लिए बाथरूम में गई। इसके बाद उसका शव बाथरूम में शावर पर चुन्नी के फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसकी सूचना मृतक महिला के मायके वालों को भी दी गई। मृतका के भाई रमेश कुमार का कहना है कि मानसिक परेशानी के चलते उनकी बहन ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

हिसार के गांव मिर्जापुर निवासी रमेश ने बिलासपुर पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसकी बहन मुकेश देवी की शादी वर्ष 2016 भिवानी के थाना बवानीखेडा के गांव बड़सी निवासी प्रवीण कुमार से हुई थी। उसके जीजा प्रवीण कुमार बिलासपुर के गांव शेरगढ़ में बतौर जेबीटी है। करीब चार साल से वह चौराही गांव में पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। शादी से उनके पास दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा ढाई वर्षीय आगेन व छोटा बेटा एलेश एक साल दो माह का है।
रमेश ने बताया कि उसकी बहन व जीजा का शादीशुदा जीवन ठीक चल रहा था। सोमवार सुबह उन्हें फोन पर पता चला कि उसकी बहन मुकेश देवी ने मानसिक परेशानी के कारण आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर वह अपने पिता भरत सिंह के साथ मौके पर पहुंचा। जहां उन्हें उसकी बहन का शव बाथरूम में लगे शावर से चुन्नी के फंदे से लटका मिला। रमेश का कहना है कि उसकी बहन ने मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या की है। इसमें उसके जीजा प्रवीण कुमार व अन्य किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने रमेश के ब्यान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि मृतका के मायके वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। परिजनों के ब्यान लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें