फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी कार्यालय पर दिया धरना

Tue, 17 Jun 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। खंड के भील छप्पर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर के झंडे का अपमान करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के भीम आर्मी ने ने सोमवार को डीएसपी कार्यालय व्यासपुर पर प्रदर्शन किया। लोगों ने काफी देर तक नारेबाजी की। प्रदर्शन में भीम आर्मी सदस्यों के अलावा भील छप्पर के ग्रामीण व महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।
डीएसपी हरविंद्र सिंह, एसएचओ कुलदीप सिंह ने लोगों से बात की। डीएसपी ने भीम आर्मी के सदस्यों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को शाम चार बजे तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने उन्हें बताया कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। डीएसपी के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी चार बजे तक शांतिप्रिय ढंग से बैठ गए। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि चार बजे तक नामजद लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भीम आर्मी प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष कमल बराड़ा, रूबल आजाद, जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम, अंकित छछराैली ने कहा कि 11 दिन पहले भील छप्पर गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने गांव के ही कुछ युवाओं के खिलाफ डॉ. भीमराव आंबेडकर के झंडे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए थाना व्यासपुर पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद किसी भी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में बाबा साहेब का झंड़ा लगा हुआ था। तीनों आरोपी वहां पर आते हैं और पहले तो झंडे को उतारते हैं। इसके बाद पांव तले कुचल कर झंडे का अपमान करते हैं। इससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष कमल बराड़ा ने कहा कि आज भी कुछ लोगों के मन में जात-पात का भेदभाव पनप रहा है। भीम आर्मी समाज के साथ डट कर खड़ी है। प्रदीप गौतम ने बताया कि यदि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो थाना व्यासपुर का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर संदीप, रिशिपाल, हरीश, राहुल, गुरुदेव, अनीश समेत अन्य अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें