फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंडर-11 में डीजीएफसी ने जीती फुटबॉल ट्रॉफी

Tue, 29 Sep 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मैच के दौरान प्रतिद्वंद्वी से फुटबॉल लेने का प्रयास करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तेजली खेल परिसर में दो दिवसीय जिलास्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को अंडर-11 और अंडर-15 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान लड़कों की अंडर-11 में डीजीएफसी ने एमकेएस को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
वहीं अंडर-15 आयु वर्ग में डीजीएफसी ने एमकेएस की बॉयज टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इसी तरह अंडर-15 गर्ल्स एमकेएस नेक्स्ट जेन एफए शहीद उधम सिंह एफसी को हराकर जिला विजेता बनीं। जिला फुटबॉल संघ की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल व अकादमी के 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने के साथ छोटे-छोटे पास देकर विपक्षी टीम के डिफेंस को भेदने का प्रयास किया। वहीं फाइनल मुकाबलों में आक्रमण और बचाव के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए ड्रिब्लिंग और क्रॉसिंग का सहारा लिया। डिफेंडरों ने टैकल और ब्लॉक से गोल रोकने का प्रयास किया। गोलकीपरों ने भी कई तेज शॉट रोककर टीम को संभाला।
मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच गेंद छीनने के लिए टैकलिंग, विंग से तेज दौड़ लगाकर क्रॉस देने और साथी खिलाड़ी को सटीक पास देने की तकनीक देखने को मिली। कई मौकों पर खिलाड़ियों ने विपक्षी खिलाड़ियों को छकाते हुए ड्रिब्लिंग से गेंद आगे बढ़ाई। अंतिम सीटी तक खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया।
विज्ञापन

समापन समारोह में हरियाणा कोऑपरेटिव बैंक अपेक्स एवं जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल मुख्यातिथि रहे। वहीं, महासचिव नरेंद्र चुघ विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान संघ वरिष्ठ उप प्रधान राजेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, सह सचिव नरेश कुमार, फकीर मोहम्मद, संजय कुमार, मैच रेफरी सुरेश कुमार, अमित राणा, भारतीय टीम की पूर्व कप्तान एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनप्रीत कौर, मंगला, अमन जुयाल उपस्थित रहे।

मैच के दौरान प्रतिद्वंद्वी से फुटबॉल लेने का प्रयास करते खिलाड़ी। संवाद

मैच के दौरान प्रतिद्वंद्वी से फुटबॉल लेने का प्रयास करते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें