फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहीद भगत सिंह को किया नमन

Tue, 29 Sep 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप​स्थित स्टाफ सदस्य व अति​थि। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणधीर सिंह ने किया। इस दौरान सभी ने शहीद भगत सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। रणधीर सिंह ने कहा कि आज हम जिस आजाद भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष व बलिदान का परिणाम है। शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और उनका बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें