फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं को बताया कार्तिक माह का धार्मिक महत्व

Fri, 30 Oct 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कथा सुनाते आचार्य शारदा मिश्रा। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रामपुरा स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में कार्तिक महात्म कथा का शुभारंभ वीरवार को किया गया। कथा 24 नवंबर तक चलेगी। कथा के पहले दिन आचार्य शारदा मिश्रा ने श्रद्धालुओं को कार्तिक मास के धार्मिक महत्व से अवगत कराया।
आचार्य मिश्रा ने बताया कि हिंदू धर्म में कार्तिक मास को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस महीने में स्नान, दान, तुलसी पूजन, दीपदान और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की आराधना का विशेष महत्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस पवित्र महीने में नियमित रूप से पूजा-अर्चना करें और धार्मिक कार्यों में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक महात्म कथा का श्रवण मन को शांति प्रदान करता है तथा व्यक्ति को धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मंदिर कमेटी के अनुसार कथा के समापन पर 24 नवंबर को विशेष हवन, तुलसी-शालिग्राम विवाह और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

कथा सुनाते आचार्य शारदा मिश्रा। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें