फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नर्मदेश्वर शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 25 Aug 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रामपुरा के नर्मदेश्वर शिव मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। मंदिर कमेटी
विज्ञापन
यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विशेष दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान राजेश नंदा ने बताया कि मंदिर में स्थापित दिव्य शिवलिंग विशेष महत्व रखता है। यह शिवलिंग नौ मई को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से लाया गया था। दोनों ज्योतिर्लिंग की 29 जून को मंदिर में स्थापना की गई। शिवलिंग, जलधारा और नंदी जी मां नर्मदा की पवित्र शिला से निर्मित हैं। मान्यता है कि नर्मदा का प्रत्येक कंकर शंकर स्वरूप होता है। सावन में नर्मदेश्वर शिवलिंग के दर्शन और जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें