फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की महाआरती

Mon, 21 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की ओर से रविवार को शहर की पंजाबी धर्मशाला में मां दुर्गा की महाआरती करवाई गई। देवकी व इंदू ने मां दुर्गा व गुरु महाराज के जयकारे लगवाकर कार्यक्रम शुरू करवाया।इसके बाद तीन-तीन बार शंखनाद से महाआरती शुरू हुई।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने बताया कि यह मासिक महाआरती का उद्देश्य लोगों को धर्म के मार्ग पर लाना है। उन्होंने कहा कि मानव नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त व चरित्रवान जीवन यापन कर तीन धाराओं से जुड़कर मानव मानवीय मूल्यों की स्थापना कर राष्ट्र रक्षा में काम करना चाहिए। सभी ने उत्साह से इस महाआरती क्रम में भाग लिया। वहीं रीना देवी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान राजबीर, सत्यप्रकाश, राजेश बुबका, कविता, रेशमा, मुस्कान, कौशल्या, सुमन, प्रविता, मनीषा , रायसिंह, बाबूराम, सोहनलाल, तेजपाल, अनिल, सुभाष, नरेश, सतीश, बलवंत, आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें