फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 11 Jul 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्री बाला जी खाटू श्याम मंदिर में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रूप नगर कॉलोनी स्थित श्री बाला जी खाटू श्याम मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर समिति की ओर से प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनों की मधुर प्रस्तुति पर श्रद्धालु पुष्पवर्षा करते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर समिति के प्रधान एवं पूर्व पुलिस अधिकारी रमेश वशिष्ट, फूलचंद, दिनेश शर्मा, विजय वर्मा, सुशील गुप्ता, सुरेश भारद्वाज, उमेश धीमान, विनोद मोदगिल, विष्णु गोयल और सतीश शर्मा ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद भजन गायक अमर विग नटराज और आशीष ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, बड़ी देर भई नंदलाला और तेरी गलियों का हूं आशिक सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करते रहे और पूरा पंडाल मानो वृंदावन की छटा बिखेरता दिखाई दिया। समिति के प्रधान रमेश वशिष्ठ ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण एवं बाला जी खाटू श्याम की कृपा से अल्प समय में भव्य मंदिर का निर्माण संभव हुआ, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और मनोकामनाओं का केंद्र स्थापित हुआ है।
विज्ञापन

अधिवक्ता उमेश चौहान का विशेष सम्मान किया गया, जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वहीं एक महिला सेविका ने अपने बच्चे का जन्मदिन सत्संग के रूप में मनाकर धार्मिक संदेश दिया। कार्यक्रम में गगन मल्होत्रा, अधिवक्ता केवल कृष्ण सैनी, पवन धीमान, जोगिंद्र राणा, योगेश भारद्वाज, धर्मपाल जांगड़ा, बाबूराम उपस्थित रहे।

श्री बाला जी खाटू श्याम मंदिर में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें