संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सात साल बाद सेक्टर-17 निवासियों को नया प्रधान मिल ही गया। रविवार को सेक्टर-17 की अर्बन स्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान, उप-प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हो गए। चुनाव सेक्टर के सामुदायिक केंद्र में करवाए गए। इस दौरान प्रधान देवेंद्र राणा प्रधान पद पर विजयी रहे।
इसके अलावा उपप्रधान का चुनाव मनदीप शर्मा, महासचिव का भारतभूषण अनेजा व कोषाध्यक्ष का अमित गुप्ता ने जीता। चुनाव में सेक्टर-17 के कुल 92 लोगों ने मतदान किया। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एसके वर्मा को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया। चुनाव जीतने के बाद समर्थकों ने विजेताओं का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
चुनाव पर्यवेक्षक ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के अन्य पदों के चुनाव पहले ही हो चुके हैं, रविवार को केवल चार पदों के लिए मतदान करवाया गया। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और दोपहर बजे संपन्न हुआ। इसमें सेक्टर-17 के कुल 92 लोगों ने मतदान किया।
दोपहर को संचालक सीए प्रेमपाल वर्मा और सीए विरेंद्र के नेतृत्व में मतगणना करवाई गई। चुनाव जीतने के बाद विजेताओं को लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं, बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है। सेक्टर-17 की अर्बन स्टेट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव सात से लटका हुआ था। सेक्टर निवासी पदाधिकारियों से चुनाव करवाने की काफी समय से मांग कर रहे थे।