फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रादौर में छह करोड़ से होगा विकास

Sun, 15 Nov 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
निर्माण कार्य का शुभारंभ करते करते मंत्री श्याम सिंह राणा। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नगर पालिका की ओर से कस्बे में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शनिवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इन कार्यों के तहत वार्ड नौ की कस्तूरबा कॉलोनी और वीआईपी कॉलोनी की कच्ची गलियों को इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर पक्का किया जाएगा। वहीं एसके रोड के डिवाइडर का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण भी करवाया जाएगा।

कस्तूरबा कॉलोनी में करीब 78 लाख रुपये और वीआईपी कॉलोनी में लगभग 94 लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा एसके रोड के डिवाइडर के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण पर करीब चार करोड़ 71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम पार्षद रविंद्र सैनी की देखरेख में आयोजित हुए। इनकी अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन रजनीश मेहता और सचिव सुरेंद्र मलिक ने की।
विज्ञापन


कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गलियों के पक्का होने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। एसके रोड के डिवाइडर का सौंदर्यीकरण होने से कस्बे की सुंदरता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि रादौर के विकास के लिए बजट की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगरपालिका के साथ लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से कूड़ा सड़कों और गलियों में फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालने की अपील की। इस दौरान कस्तूरबा और वीआईपी कॉलोनी के लोगों ने ट्रांसफार्मर की समस्या भी मंत्री के समक्ष रखी। इस पर उन्होंने बिजली निगम के जेई को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एमई संदीप शर्मा, जेई कपिल कांबोज, डॉ. बलदेव सैनी, पार्षद रविंद्र सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें