फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जोड़िया में 81.49 लाख से होंगे विकास कार्य

Sun, 19 Apr 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद मेयर सुमन बहमनी व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के वार्ड नंबर-18 की जोड़ियां में नगर निगम की ओर से यहां पर 81.69 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस राशि में नालियां, गलियां और स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाई जाएगी। शनिवार को मेयर सुमन बहमनी ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
मेयर ने गांव में दो स्थानों पर विकास कार्यों की शुरुआत करवाई। पहले स्थान पर करीब 49.99 लाख रुपये से बनने वाली गलियों के निर्माण व स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया। स्टॉर्म वाटर लाइन बिछने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का निदान होगा। चूंकि बरसात में यहां पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है। इसके साथ गलियों के निर्माण से आवागमन व सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर महापौर ने करीब 31.70 लाख रुपये से बनने वाली गलियों और नालियों के कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित समय में काम पूरा किया जाए।
विज्ञापन

भाजपा नेता नेपाल राणा ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को लेकर गंभीर है और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं। पार्षद उज्जवल सिंह ठाकुर ने कहा कि इन विकास कार्यों से जोड़ियां गांव के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस दौरान मंडल महामंत्री संदीप बालियान, जगमाल पंजेटा, मनोज नंबरदार, प्रदीप शर्मा, सौरभ, अमरेश त्यागी, राजीव सैनी, मोनू वर्मा, रमेश, राकेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें