फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा छोड़ने के लिए दृढ़ संकल्प जरूरी : घनश्याम दास

Mon, 25 Nov 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नशा मु​क्ति केंद्र का उद्धाटन करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। गोबिंदपुरी रोड पर स्थित राणा अस्पताल में सरकारी मान्यता प्राप्त नशा मुक्ति केंद्र खोला, जिसका उद्घाटन विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ना पूरी तरह संभव है। इसके लिए केवल दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है।
विज्ञापन

नशे को अलविदा कहने वालों की सरकार हर संभव सहायता कर रही है। समाज में नशा एक कैंसर की तरह है। नशा समाज को खोखला कर देता है हमें खुद तो नशे से दूर रहना ही है साथ ही नशा करने वाले अपने किसी दोस्त को नशा छोड़ने को लिए प्रोत्साहित भी करना है, इसी तरह हम नशा रूपी कैंसर का जड़ मूल से नाश कर सकते हैं।
राणा अस्पताल के संचालक डॉ.अशोक राणा ने बताया कि इस नशामुक्ति केंद्र में वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम की ओर से स्मैक, हेरोइन, अफीम, गांजा व भुक्की आदि सभी प्रकार के नशे के शिकार लोगों की नशा छोड़ने में सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी भी कारणवश नशे के आदी हो चुके हैं वह अगर अपना मन बना ले और थोड़ी-सी हिम्मत करें तो नशा मुक्ति केंद्र की सहायता से पूरी तरह नशे से बाहर आ सकते हैं। इस मौके पर डॉ. अनुपमा राणा, डॉ. आशीष नवल राणा, डॉ. अक्षिता रतन राणा, डॉ. राजेश रतन, डॉ. विक्रम भारती, डॉ. रमेश अग्रवाल, डॉ. केशव बेदी व युवा भाजपा नेता संजीव गोंदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें