फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियाें से बाधा समां

Mon, 25 Nov 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव के दौरान पंजाबी भंगड़ा की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। एसडी मॉडल स्कूल में वार्षिक समारोह गूंज का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यातिथि सिटी मजिस्ट्रेट पीयूष गुप्ता रहे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

छात्रों ने हिंदी नाटक जज्बा, इंग्लिश नाटक भोली, जल के महत्व और महाभारत के द्रोपदी के चीरहरण पर आधारित नृत्य नाटिका का सफल मंचन के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मोबाइल एक्ट, बचपन की मस्ती, योगा, कव्वाली, राजस्थानी, डांस, गरबा, हरियाणवी डांस, जागो, पंजाबी भांगड़ा, राधा कृष्ण नृत्य ने उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
स्कूल प्रिंसिपल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों को साझा किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में उपस्थित हर व्यक्ति ने इस आयोजन की सराहना की और छात्रों की मेहनत को सराहा। यह उत्सव सभी के लिए यादगार बन गया।

वार्षिकोत्सव के दौरान पंजाबी भंगड़ा की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें