फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जलापूर्ति योजना की बताईं बारीकियां

Wed, 08 Jan 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में छछरौली के कम्युनिटी सेंटर में ग्राम पंचायतों का ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के संचालन एवं रखरखाव का प्रशिक्षण सेमिनार जिला सलाहकार रजनी गोयल की अध्यक्षता में लगाया गया। इस मौके पर जल संरक्षण पर आधारित प्रोजेक्ट के माध्यम से लघु फिल्में भी दिखाई गई।
रजनी गोयल ने बताया कि पेयजल योजनाओं की देखरेख की मदद के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं सीवरेज समिति का गठन किया गया है जिसमें सरपंच की अध्यक्षता में कुल 16 मेंबर होते हैं। यह समिति ग्राम समुदाय की जिला पूर्ति व सीवरेज सुविधा और सेवाएं प्रदान करने के संबंध में सभी कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इनमें ग्राम स्तर पर जिला पूर्ति और सीवरेज संबंधी योजना बनाना, कार्यान्वयन, पर्यवेक्षक निगरानी, संचालन और रखरखाव, निर्माण, अधिग्रहण, किराए पर लेना, पुनर्वास, कायाकल्प, अधिग्रहण, पानी की आपूर्ति प्रदान करने के लिए इंट्रा- ग्राम इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कि ट्यूबवेल, नहरी आधारित वाटर वर्क्स, बूस्टर, पाइपलाइन, वाल्वस इत्यादि प्रणालियो और अन्य सेवाओं संबंधी अनुबंध आदि कार्य करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर केमिस्ट नीरज मेहता, सुखविंदर सिंह, जूनियर इंजीनियर भरत सिंह, दीपक कुमार, धर्मवीर राठी, विजय कुमार, राजवीर सिंह, मुनीष कुमार, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें