फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर रोक की मांग

Thu, 22 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में लघु सचिवालय के पास अवैध कालोनी में बनाई गई सडक।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
व्यासपुर। व्यासपुर-जगाधरी स्टेट हाईवे पर आठ एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। पिछले कई दिनों से नियमाें को ताक पर रख कर आठ एकड़ कृषि योग्य भूमि में धड़ल्ले से अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। जिसके कारण किसानों की खेती योग्य भूमि को कम दाम में खरीद कर अवैध कालोनी में महंगे दामों मे बेचनेे का कार्य किया जा रहा है। लोगों ने तहसील कार्यालय में अवैध कालोनी के नंबर व नक्शा तहसील परिसर में लगा कर उसके बारे में सूचना अंकित कर लोगों को जागरूक करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामकुमार, कमल कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार का कहना है कि अवैध कालोनी ने आम जनता को ठगने के लिए दिखावे के रूप में दो-तीन मकान भी बनाए हुए है। जबकि कुछ दिन पहले जिला योजनाकार विभाग के द्वारा इस जगह पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद अवैध कालोनी धारक रुकने का नाम नहीं ले रहे। काॅलाेनी में बिना अनुमति के लगातार सड़कें बनाने का काम जारी हैं। पहले जहां मिट्टी डाल कर कच्ची सड़कें बनाई गई थी, अब इन पर गटका डाल दिया गया है। स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर भी उनका सहयोग करते है। अवैध काॅलोनी काटने वाले कमीशन का लालच देकर प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से लोगों को लालच देकर उनकी खून-पसीने की कमाई इस अवैध कॉलोनी में लगवा रहे हैं। कुछ समय के बाद जब प्रशासन कार्रवाई करता है, तब लोगों को पता चलता है कि कॉलोनी अवैध है। जिला योजनकार विभाग के द्वारा कालोनी धारकों को नोटिस जारी होने के बाद व एफआईआर दर्ज करने के बाद भी अवैध कालोनी धारक रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आठ एकड़ काॅलोनी में से 15 से अधिक प्लाॅट की रजिस्ट्री व 20 से अधिक प्लाॅट को केवल बयाने पर ही बेच दिए गए हैं। जिला योजनाकार विभाग के नोटिस जारी करने व कार्रवाई के बाद भी इनकी रजिस्ट्रियां हो रही हैं।
व्यासपुर में एसडीएम कार्यालय के पास अवैध काॅलोनी के बारे में नोटिस भेज दिया गया है। तहसील में भी सूचित कर दिया गया है कि इस कॉलोनी की रजिस्ट्री न की जाए। कॉलोनी में पिछले दिनों कार्रवाई भी गई थी। यदि कोई अवैध गतिविधि पाई जाती है तो दोबारा कार्रवाई की जाएगी और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश निम्मा, डीटीपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें