फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों ने साझा किए अनुभव

Thu, 22 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्वयंसेवकों को सम्मानित करती प्नाचार्या। संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज के दो एनएसएस स्वयंसेवक तनिष और रेणु ने युवा रोजगार योग्यता कौशल पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान चंडीगढ़ की ओर से करवाया गया। इसके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंद्ध विभिन्न महाविद्यालयों से 14 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इनमें दो विद्यार्थी महाराजा अग्रसेन कॉलेज के हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना उनमें व्यावसायिक दक्षता विकसित करना तथा रोजगार के लिए आवश्यक कौशलों से सशक्त करना रहा। कॉलेज प्राचार्या डॉ. करुणा ने विद्यार्थियों को उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को सम्मानित करती प्नाचार्या। संस्थान- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें