फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की उठाई मांग

Mon, 31 Aug 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर के गांव बिजौली में उप​स्थित सरपंच व ग्रामीण। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। खंड के गांव बिजौली और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। बिजौली सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव बिजौली के सरपंच साजिद खान, साबित मोहम्मद, कर्मजीत सिंह, कुसुम देवी, रास्ता देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव में कुछ युवक नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। जब गांव के लोग उन्हें नशा बेचने से रोकने का प्रयास करते हैं तो झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नशे की समस्या पर रोक लगाने के लिए पहले भी कई बार प्रयास किए जा चुके हैं। ग्रामीणों ने नशे की रोकथाम के लिए कमेटी का गठन भी किया, लेकिन शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि नशा कारोबारी बेखौफ होकर अपना काम कर रहे हैं। शिकायत में ग्रामीणों ने दावा किया कि नशा खरीदने वालों की सुबह से शाम तक आवाजाही रहती है। चिंता इस बात की है कि नशे का असर कम उम्र के बच्चों और युवाओं तक न पहुंच जाए।
विज्ञापन

बिजौली गांव में दो पक्षों का आपसी विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दे चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है। - विनोद कुमार, एसएचओ, थाना व्यासपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें