संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विजयदशमी के उपलक्ष्य में गोविंदपुरी में आयोजित दो दिवसीय पांचवीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई। भगवान परशुराम बैडमिंटन क्लब के संस्थापक एवं खिलाड़ी वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र गोविंदपुरी में आयोजित प्रतियोगिता में दीपक दुग्गल और सुरेश आनंद की टीम ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया। परीक्षित त्यागी एवं राजेंद्र आनंद की टीम रनर रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को मेयर मदन चौहान ने किया था। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवक मायाराम शर्मा एवं केशव महाजन उपस्थित हुए, जिन्होंने सोमवार को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर मायाराम शर्मा व केशव महाजन ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि जिन्हें जीत हासिल नहीं हुई, उन्हें भी भविष्य के लिए मेहनत करते हुए जीत हासिल करनी है। उनका कहना था कि हार ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है। जीवन में खेल सबसे अधिक अति आवश्यक है।
सीनियर टीम के अरुण त्यागी व मनोज त्यागी, राजेश कंबोज व संजय आनंद, अवतार सिंह व राकेश कुकुला, राकेश सेठ व गोल्डी बंसल, सुंदर राणा, अजय त्यागी और जूनियर टीम में शौर्य वशिष्ठ व नवीन, हिमांशु व सक्षम, शुभम व परनीत, तुषार व चिराग आदि का भी खेल सराहनीय रहा। इस मौके पर क्लब के सदस्य गौरव त्यागी, अमित शर्मा, राहुल त्यागी, मुन्ना भाई, गुरदास, अक्षित मौजूद रहे।