फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में नहाने गए दो किशोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना नदी में शुक्रवार को नहाने के लिए गए दो किशोर पानी में बह गए। गोताखोर राजीव ने दोनों के शवों को निकालकर पुलिस को सौंप दिया है। कल उनका पोस्टमार्टम होगा। दोनों युवक 18 वर्षीय अभिषेक और 16 वर्षीय जाहिद के गांव मंडोली के रहने वाले थे। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभिषेक और जाहिद दोपहर को यमुना नदी में नहाने के लिए टापू कमाल की तरफ गए थे। इसी दौरान दोनों डूब गए। इसी दौरान किसी ने उन्हें देख लिया और इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने गोताखोर राजीव को बुलाकर नदी में सर्च अभियान चलाया। देर रात को दोबारा से तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर जाकर गोताखोर राजीव ने एक शव बरामद किया। बाहर निकालने के बाद परिजनों ने उसकी शिनाख्त अभिषेक के तौर पर की। इसके बाद दूसरे युवक जाहिद का शव भी गोताखोर ने देर रात निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें