फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर से निकले नेपाली युवक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
(यमुनानगर) जगाधरी। रात को घर से निकले नेपाली युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दादुपुर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। लोगों ने शव लटकते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर थाना सदर जगाधरी पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की पहचान नेपाल निवासी 20 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम में रखवा है। चूंकि मृतक के परिजन दो दिन बाद यहां पहुंचेंगे। युवक के काफी दिनों से मानसिक परेशान होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

रविवार को दादुपुर के पास एक पेड़ पर लोगों ने फंदे से लटका युवक का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव पेड़ से उतारा और आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की। इस दौरान एक ग्रामीण ने मृतक को पहचान लिया और उसके भाई के बारे में बताया। दादुपुर फैक्टरी में काम करने वाले नेपाल निवासी देवेंद्र यादव ने बताया कि उसके चाचा का लड़का चंदन यादव कुछ समय पहले यमुनानगर में काम की तलाश में आया था। उधर जगाधरी सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास उसकी पहचान करवाई। नेपाल निवासी युवक ने उसकी शिनाख्त अपने चचेरे भाई के रूप में की। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बाकी इसमें पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें