फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के लिए निकले व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पांसरा फाटक के नजदीक बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला। राहगीरों ने व्यक्ति को फंदे पर लटका देख इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। मृतक व्यक्ति की पहचान पुराना हमीदा निवासी राजन (42) के रूप में हुई।
विज्ञापन

राजन क्षेत्र में ही एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। घर से वह फैक्टरी में काम करने के लिए निकला था। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि सुबह 9 बजे राहगीरों से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव पांसरा रेलवे फाटक के पास पेड़ से लटका हुआ है। मृतक की शिनाख्त हो गई है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया, जिससे उसकी मौत के कारणों का पता चल सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें