फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा एंट्री ऑपरेटर को शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उससे तीन साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी उसे एक होटल में ले जाकर भी संबंध बनाए। अब युवती ने जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। विरोध करने पर युवती को जातिसूचक शब्द बोला और मारपीट की। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुड़िया क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जिले में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। साल 2018 में उसकी मुलाकात गांव कश्मीरगढ़ निवासी विकास कांबोज से हुई थी। इस दौरान उन दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी विकास उससे बातचीत करने लगा। आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसे कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार घर पर व अन्य स्थानों पर दुष्कर्म किया। एक दिन उसने उनके घर पर आकर उसके माता-पिता से कहा कि वह उनकी बेटी से शादी करना चाहता है। इस पर परिवार के लोग तैयार हो गए। लेकिन कुछ दिन बाद उसने शादी से मना कर दिया। तब उसने कहा कि उसके परिवार के लोग नहीं मान रहे कि वह दलित युवती से शादी करे। इसी बीच उसके पिता की मौत हो गई। लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर से आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और शादी करने की बात कही।
इस दौरान आरोपी उसे बिलासपुर रोड स्थित होटल में लेकर गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे कई बार होटल में ले गया और उससे संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। अब फिर जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बताया तो उसने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने बताया कि बीती 23 जनवरी को आरोपी जबरदस्ती उनके घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द बोले और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर दुष्कर्म, जाति सूचक शब्द बोलने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें