फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साइबर ठगों ने कस्टम अधिकारी बनकर की 11.27 लाख की ठगी

Fri, 27 Feb 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने कस्टम अधिकारी बनकर व्यासपुर निवासी मुकेश कुमार से 11.27 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने मुकेश कुमार की पत्नी सोनिया को फोन कर उसे विदेश से पार्सल आने की बात कही। कॉल में गैरकानूनी तरीके से सोने व फेक करंसी आने की बात कही। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। व्यासपुर निवासी मुकेश कुमार ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सोनिया रानी के मोबाइल पर 15 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि उनके नाम से विदेश से पार्सल आया है। जिसमें गैर कानूनी तरीके से सोने व फेक करंसी भेजी गई है। इसलिए उसकी जांच की जा रही है।
आरोपी की बात सुनकर उसकी पत्नी घबरा गई। उसकी पत्नी ने उसे फोन कर घटना के बारे में बताया। इसके बाद फिर से आरोपी व्यक्ति का फोन आया और आरोपी व्यक्ति ने पुलिस केस होने का डर दिखाया। बाद में आरोपी ने उससे बातों में उलझा कर अलग-अलग तारीख में 11 लाख 27 हजार रुपये अकाउंट में जमा करवा लिए। इसके बाद आरोपी और पैसे भेजने की बात कहने लगे। मगर जब उसे शक हुआ तो उसने आरोपियों को पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों का फोन नहीं लगा। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें